युवाओं को अधिकार और कर्तव्य 6समझाने पर रहेगा विशेष फोकस

संत कबीर नगर में 5 से 12 जनवरी तक नेशनल यूथ वीक का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विधिक अधिकारों का ज्ञान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और विधिक जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद संत कबीर नगर में नेशनल यूथ वीक 2026 का आयोजन 5 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के तत्वावधान में आयोजित होगा।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन 5 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे न्यायालय सभागार में किया जाएगा। उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विधिक साक्षरता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का शुभारंभ भी होगा।

ये भी पढ़ें – जानिए आज के दिन हुई भारत और दुनिया की 15 ऐतिहासिक घटनाएँ, जिन्होंने बदली दिशा

नेशनल यूथ वीक के दौरान युवाओं को संविधान में निहित अधिकार, कर्तव्यों की समझ, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर कानून, नशा मुक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए संगोष्ठी, संवाद सत्र, जागरूकता शिविर और परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा वर्ग कानून के प्रति सजग और जिम्मेदार नागरिक बन सके।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों, विधिक स्वयंसेवकों और संबंधित कर्मियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नेशनल यूथ वीक 2026 न केवल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का मंच बनेगा, बल्कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया से जोड़कर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी प्रेरित करेगा।
यह आयोजन जनपद के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे कानून की बारीकियों को सरल भाषा में समझकर अपने भविष्य को सशक्त बना सकेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

11 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

11 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

11 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

11 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

11 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

11 hours ago