Tuesday, February 24, 2026
Homeआजमगढ़नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार तीन फरार

नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार तीन फरार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक को अध्यापक की मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल मंडल क्षेत्र में फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले पति पत्नी को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही 3 अभियुक्त फरार है, जिनकी अभी पुलिस को तलास है।
जानकारी के मुताबिक जयप्रकाश यादव निवासी हरईस्माइलपुर ने जीयनपुर कोतवाली पर 4 जनवरी वर्ष 2023 को तहरीर देकर आरोप लगाया कि, उसके पुत्र मनोज यादव को अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपये लेकर मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल मंडल शिक्षा क्षेत्र में तैनाती का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। मनोज जब नियुक्ति के लिए विद्यालय पर पहुंचा तब फर्जी नियुक्ति का पत्र देने का मामला वर्ष 2017 में प्रकाश में आया। वही नियुक्ति नहीं होने पर पैसा वापस मांगने लगा तब जलसाजों ने सरकार बनने पर नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर आनाकानी करने लगे।
जिसके बाद मनोज कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी चांदमारी इमिलिया थाना सराय लखंसी जनपद मऊ व सीमा सेठ पत्नी मनोज कुमार निवासी चांदमारी इमिलिया थाना सरायलखंसी जनपद मऊ सहित पांच पर मुकदमा पंजीकृत कराया जिसके बाद 6 लाख 30 हजार रुपये वापस किया गया। आरोपी की तलाश में जूटे विवेचक ईमिलिया चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता ने पुलिस बल के साथ आरोपी पति पत्नी को बुधवार की शाम 7:15 बजे अलियाबाद कटाई तिराहे पर से गिरफ्तार कर लिया। वही तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments