Sunday, March 1, 2026
HomeNewsbeatघोसी चीनी मिल के बन्द किए जाने से आहत विपक्ष 2 मार्च...

घोसी चीनी मिल के बन्द किए जाने से आहत विपक्ष 2 मार्च को चीनी मिल के गेट पर देगा धरना

किसानों क़े हितों की लड़ाई हमेशा लड़ता रहूंगा..सुजीत कुमार सिंह

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में उद्योग के नाम पर एक मात्र चीनी मील को बन्द किए जाने से जनपद के किसानों में निराशा व्याप्त हैं। इस समस्या को लेकर के घोसी स्थित समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव कम्युनिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन करके घोसी चीनी मिल को बंद किए जाने का पुरजोर विरोध करते हुए सरकार पर जम कर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि की लाखों टन गन्ना किसानों के खेतों में पड़ा हुआ है ऐसे में सरकार व प्रशासन के द्वारा चीनी मिल को बंद किया जाना किसानों के ऊपर आघात है।सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह क़े कृत्य में शामिल है। किसानों के हितों को लेकर के समाजवादी पार्टी सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर आगामी 2 मार्च को घोसी चीनी मिल के गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी यह धरना प्रदर्शन सरकार की चीन निद्रा को तोड़ने के लिए कारगर साबित होगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के जिलाअध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि जनपद मे सत्ता पक्ष के एक मंत्री जी है जो अपने आप को विकास पुरुष कहते फिर रहे हैं क्या यही विकास है?घोसी चीनी मिल जो 8.26 प्रतिशत के दर के जरिए फायदा दें रही हो उसकों बन्द किया जाना सरकार की असफलता को दर्शाती हैं। वर्तमान सरकार पूँजीपतियों की सरकार है। किसानों क़े हितों को लेकर के महापंचायत में जुटेंगे लोग.
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार जातीय संप्रदाय की बात करती है इनका किसानों क़े मुद्दे से इनका कोई लेना देना नहीं यह सरकार कारपोरेट घरानो की सरकार है। घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे स्वर्गीय सुधाकर सिंह क़े सु-पुत्र व पर ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह ने कहा कि आगामी 2 मार्च को किसान महापंचायत क़े बैनर तले एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा हम समाजवादी लोग पुलिस उत्पीड़न व जेल से नहीं डरते किसानों के मुद्दे के लिए हम सदैव लड़ते रहेंगे चाहे हमें जेल में ही क्यों ना डाल दिया जाए हम डरने वालों में से नहीं है 2 मार्च दिन सोमवार को सुबह 10:00 बजे भारी संख्या में लोग चीनी घोसी घोसी चीनी मिल के गेट पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए जिससे सरकार तक यह बात पहुंचाई जा सके। भारतीय किसान यूनियन क़े मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि किसानों के मुद्दे को लेकर के यह सरकार असफल रही है यह किसानो क़े साथ छल करती रही हैं। अगर जरूरत पड़ा तो घोसी चीनी मिल की मुद्दे को लेकर के किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत को भी घोसी बुलाया जाएगा। हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक यह मिल चालू ना हो जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments