Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाला निर्माण न होने से सैकड़ो बीघा जमीन बेकार ,किसानों में आक्रोश

नाला निर्माण न होने से सैकड़ो बीघा जमीन बेकार ,किसानों में आक्रोश

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) सैकड़ों किसान की जमीन हुई बेकार, नहीं हो रही जुताई बिजाई, अपने भाग्य पर आंसू बहा रहे किसान, जिम्मेदार मौन,
विकास खण्ड गैंडास बुर्जुग के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना बुलंद के पुन्नीहवा तालाब जो सैकड़ों बीघा में फैला हुआ है जो जल संचयन में काफी मदत करता है, और पूरे क्षेत्र के बारिश का पानी यही इकट्ठा होता हैं। तालाब के चारों तरफ दर्जनों एकड़ कृषि युक्त जमीन निष्प्रयोज्य हो चुका है क्योंकि तालाब भरने से किसानों की जमीन डूब जाती हैं जिससे लगा फ़सल बर्बाद हो जाता हैं, इसी तालाब से एक नाला निकला हुआ था जिससे पानी निकल कर नदियों तक चला जाता था, किंतु कुछ दबंगों ने नाले को पाट कर खेत बना दिया जिससे पानी न निकलने से किसानों को बहुत दिक्कत हो रही है। किसान कामेश चंद्र, दद्दू राजेश कुमार मिश्रा, मुसाफिर मिश्रा, धर्वेंद्र मिश्रा, लवकुश, वीरेंद्र कुमार आदि ने सासन प्रशासन से दबंगों द्वारा पाटे गए नाले को खुदवाने के लिए गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments