नहर कटने से बर्बाद हुई सैकड़ों बीघा फसल, किसानों में आक्रोश

(नवनीत मिश्र की रिपोर्ट)

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा नगर पंचायत क्षेत्र के देउरा एवं बेलराई गांव के पास रविवार को नहर के कट जाने से लगभग सौ बीघा धान की फसल पानी में डूब गई, वहीं इतनी ही जमीन पर धान की रोपाई भी नहीं हो सकी है। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। प्रभावित खेतों में अब रोपाई में देरी होगी, जिससे इस वर्ष के धान उत्पादन पर गहरा असर पड़ सकता है।
स्थानीय किसानों ने आरोप लगाया कि हर वर्ष पानी सप्लाई शुरू होते ही नहर की दीवारें कट जाती हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। किसानों ने बताया कि मरम्मत के नाम पर हर वर्ष धन खर्च होता है, लेकिन नहर की हालत जस की तस बनी रहती है।
इस नहर कटाव से दर्जनों किसानों की फसल प्रभावित हुई हैl
किसानों ने बताया कि धान की नर्सरी पूरी तरह नष्ट हो गई है, और अब दोबारा रोपाई के लिए न बीज है, न संसाधन। इसके पहले रबी सीजन में गेहूं की फसल भी इसी प्रकार डूब चुकी थी। विभाग सिर्फ मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर लेता है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं देता।
प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग की है। यदि समय रहते विभाग नहीं जागा, तो आने वाले सीजन में खेती करना और भी कठिन हो जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

न्याय की लड़ाई में आगे आए अधिवक्ता आनंद चौरसिया

अन्याय के विरुद्ध मौन विकल्प नहीं: अधिवक्ता आनंद चौरसिया ने उठाई न्याय की बुलंद आवाज…

5 minutes ago

यूपी पुलिस मुठभेड़: बुढ़ाना में इनामी बदमाश अमजद का अंत

बुढ़ाना मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, दरोगा-सिपाही घायल, एसपी देहात की जैकेट…

7 minutes ago

DTC Senior Manager Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आयु सीमा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने सीनियर मैनेजर के पदों पर…

9 minutes ago

Canada School Shooting: ब्रिटिश कोलंबिया में 8 की मौत, 24 घायल; हमलावर ने की आत्महत्या

Canada School Shooting: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हुए एक दर्दनाक स्कूल शूटिंग मामले…

10 minutes ago

बार-बार मिल रही धमकियों से पटना कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पांच दिनों में तीसरी बार हाई…

1 hour ago

मवेशी खाना की भूमि पर अतिक्रमण: क्या प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी?

पैमाइश के दो साल बाद भी मवेशी खाना की जमीन खाली क्यों नहीं? प्रशासनिक चुप्पी…

1 hour ago