जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के जनता दर्शन के दौरान एक बालिका अपनी फरियाद लेकर पहुंची। बालिका की समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी भावुक हो गए और उसके प्रकरण के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर बालिका एवं उसकी बहनों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से आच्छादित करने के लिए तत्काल आवेदन कराया गया तथा संबंधित अधिकारियों को इसकी समस्त औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन बच्चियों को शासन की सभी पात्र योजनाओं से जोड़ते हुए अधिकतम लाभ दिलाया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो।
जनता दर्शन में बरहज तहसील अंतर्गत ग्राम मोहरा निवासी ज्योति यादव ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है तथा चार बहने है एवं परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। उसने अपनी तथा अपनी बहनों की पढ़ाई जारी रखने के लिए सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने बालिका की पूरी बात गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनी। उन्होंने बच्चियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ने, उनकी शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शासन की अन्य पात्र योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उनका आवेदन तत्काल भरवाकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कराई गई।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ज्योति यादव का राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी की इस मानवीय एवं संवेदनशील पहल से बच्चियों में भविष्य के प्रति नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। उपस्थित लोगों ने भी जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

9 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago