नेताजी की जयंती के उपलक्ष्य में मानव श्रृंखला का होगा आयोजन

सफल आयोजन में सभी की भागीदारी आवश्यक-डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती आगामी 23 जनवरी को जनपद में सड़क सुरक्षा तथा मतदाता जागरुकता के लिए मानव श्रृंखला आयोजित किये जाने तथा सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाये जाने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों, एन0जी0ओ0, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनो, एनएनएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, क्षेत्रीय जनो एवं कक्षा 8 से 12 तक तथा उच्च शिक्षा से जुडे विद्यार्थियों को मानव श्रृंखला में उनकी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने पर बल दिया है तथा इस मानव श्रृंखला के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सहभागिता निभाये जाने की भी अपेक्षा की है।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि मानव श्रृंखला की सभी तैयारियों व विस्तृत कार्य योजना बनाकर उसे मूर्त रुप दिया जाये। अधिकारियों की ड्यूटी सत्यापन कार्य एवं शपथ दिलाये जाने हेतु लगायी जाये। यह श्रृंखला प्रातः 11 बजे से निकाली जायेगी तथा इस बीच उन्हें सडक सुरक्षा का शपथ दिलाये जाने के साथ ही अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरुक किया जायेगा। उन्होंने मानव श्रृंखला का रुट तय करने एवं अन्य आवश्यक प्रबंध हेतु एडीएम प्रशासन को निर्देशित किया।

बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एआरटीओ, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आदि मौजूद थे।
RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

6 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

19 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

19 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

19 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

19 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

21 hours ago