Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक का जखीरा बरामद

भारी मात्रा में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक का जखीरा बरामद

खाद्य विभाग ने गोदाम को किया सीज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) शहर के एक मोहल्ले में आधा दर्जन के करीब बच्चे एक्सपायरी फ्रूटी के सेवन से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। इसके बाद हरकत में आये खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम पर छापेमारी करते हुए 2200 बोतल एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स बरामद कर सीज कर दिया है। शहर के पीपल तिराहा स्थित एक दुकान से नाजिर पुरा मोहल्ले के बच्चों ने फ्रूटी खरीदी थी। फ्रूटी दो माह पूर्व ही एक्सपायर हो चुकी थी। इसके सेवन से पांच बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिसके बाद यह सोशल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसका संज्ञान लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम न छापेमारी की। खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित गोदाम पर दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। यहां पर 2200 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई। जिसे सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रांकु ट्रेडर्स के गोदाम पर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक मिली है। जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments