ऑपरेशन सिंदूर विश्वभर में भारत की सैन्य शक्ति की पहचान बनी–विजय सिंह

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
शाहगंज तहसीलअन्तर्गत खलीलपुर गाँव में सेनानी प्रवेश द्वार से सैनिक सम्मान के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा में युवाओ ने बढ चढ कर हिस्सा लिया ।
प्राप्त जानकारी के अणु यह गाँव प्रशासनिक अधिकारियों , सेनानियों , व फौजियों के साथ साथ व्यवसायियों का गाँव माना जाता है ।अभी हाल में ही प्रशान्त सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओ में स्थान प्राप्त कर गाँव का नाम रोशन किया था,जिसकी चर्चा एवं पहचान पूरे प्रदेश तक व्याप्त रही ।तिरंगा यात्रा से पूर्व भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण , विधिवत पूजन कर गाँव के बुजुर्ग कमला प्रसाद सिंह के हाथों शुभारंभ किया गया । अतिथि युवा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने पाक की करतूत को उसके कर्मों का फल बताया ।जिसने आतंकवादियों को भेजकर पहलगांव में निर्दोष पर्यटकों को मार डाला ।भारत की कार्यवाही से जहां आतंकवाद के ठिकाने ध्वस्त हुए वही पाक को कटोरा लेकर विश्व में मददगार ढूंढने को विवश होना पड रहा.है ।आज वहां पानी के लिए आम लोगों को जल संकट का सामना करना पड रहा है। भारत ने जल सिन्धु समझौता स्थगित कर बिना लडाई के और देश का बिना नुकसान हुए पाक को बर्बाद एवं कंगाल बना दिया । डा देवेन्द्र कुमार सिंह ने सैनिक सम्मान तिरंगा प्रस्थान को उत्कृष्ट समाज सेवा बताया । शिक्षक नेता के पी सिंह चौहान ने आतंकवाद को मानवता एवं दुनियां के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। ज्येष्ठ पत्रकार राकेश सिंह ने आतंकवाद पर कडे कानून ,आतंकवाद पोषित देश पर पूर्ण प्रतिबंध और ठोस कार्यवाही की जरूरत बताई । ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने पहलगांव की घटना और भारत की सैन्य कार्रवाई की खूली छूट कार्यक्रम ने नये भारत को सशक्त भारत की श्रेणी में ला दिखाया जिसे दुनिया ने देखा और माना भी ।सूर्यरथ की तरह भारत विकस पथ पर अग्रसर है ।कार्यक्रम के विश्राम पर उपस्थित सभी के लिए उत्तम जलपान अतिथि युवा नेता विजय सिंह विद्यार्थी की ओर से रखा गया था । यह तिरंगा प्रस्थान खलीलपुर , कयार , भदेठी, भरोठा ,वसीरपुर, धौरइल , हडही सोनिकपुर, इटौरी वापस राजा बाजार कैसरपुर होते हुए करौदी तक चली ।सभी ने सेना सम्मान में सेनानी स्व ठा विपिन बिहारी सिंह व सहसेनानियों , सैनिक स्व जनार्दन सिंह, स्व रामचन्द्र राजभर ,स्व राममूर्ति सिंह , व स्व सभाजीत सिंह को स्मरण कर श्रध्दासुमन अर्पित किए। प्रधान पूर्णमासी ने सभी मेहमानों, युवाओ ,और प्रतिभागियों का आभार माना जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम सफल हुआ । इस मौके पर काशी से पधारे गाँव क्षेत्र के ज्योति गोस्वामी (छोटू महराज)गुरूजी भी उपस्थित होकर अपना आशीष प्रदान किया। सैनिक सम्मान में तिरंगा प्रस्थान के दौरान
दो सौ से अधिक मोटरसाइकिल लेकर युवाओ ने ऊंचे उद्घोष से भारत माता की जय, वन्दे मातरम से देशभक्ति का संचारकर, कार्यक्रम सफल बनाया । कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, समाजसेवी अरूणाकर सिंह हैपी आजमगढ बर्रे , प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह, प्रधान सत्यव्रत सिंह , अमरदेव गौतम, , गणमान्य डा मो राशिद, शिक्षक नेता के पी सिंह चौहान , कार्यक्रम के प्राणपोषक राकेश सिंह, व अन्य उपस्थित रहे ।ऊभरता नेतृत्व सत्यम सिंह सोनिकपुर के साथ कई अन्य युवा भी भाग लिया। भ्रमण फेरी पुनीत सिंह की देखरेख में चली ।उक्त कार्यक्रम सोमवार 9 जून शाम 4 बजे खलीलपुर से शुरू होकर करौदी तक सम्पन्न हुई।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

7 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

7 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

7 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

7 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

8 hours ago