Categories: Uncategorized

उप स्वास्थ्य केंद्र खुद चल रहे बीमार आम जनता का फिर कैसे हो इलाज

बहराइच/ ( राष्ट्र की परम्मपरा) जनपद बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में बने उप स्वास्थ्य केंद्र खुद चल रहे बीमार आम जनता का फिर कैसे हो इलाज देख, रेख, के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र में बने उप स्वास्थ्य केंद्र दिनों दिन बदहाल होते जा रहे हैं , थोड़ी सी बरसात में जर्जर पड़े भवन से पानी टपक रहा है, अंदर बैठने वाले स्वास्थ्य कर्मी के साथ मरीज भी भयभीत रहते,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहलवारा से हटाकर वर्ष 2008 में खुनौरा दाखिला कोडरीताल में बनाया गया था, जो आज पूरी तरह बदहाल हो चुका है, स्वास्थ्य केंद्र की दिवाले जवाब दे रही छतो, में दरारें आ चुकी हैं जबकि लगभग 30000 आबादी के लोगों का स्वास्थ्य संबंधित जिम्मा लिए हुए हैं, वही एक डॉक्टर एक आयुष्मान फार्मासिस्ट दो स्टाफ नर्स की तैनाती भी है, गांव के अयोध्या प्रसाद राव ,अमेरिका प्रसाद ,मिश्रीलाल प्रधान, सुनीता देवी ,गुरदयाल, सत्यदेव, ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर घुसने से पहले जान हथेली पर रखकर प्रवेश किया जाता है, यही सेम हाल, उप स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना, का भी है, जिसकी चारों तरफ की छहर, दिवाले धराशाई हो चुकी है, भवन पूरी तरह जर्जर पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बने उप स्वास्थ्य केदो का उद्धार नहीं हो रहा है, दूसरों का इलाज करने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार चल रहा है , इस बाबत में जब सीएचसी अधीक्षक पयागपुर डॉक्टर थानेदार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र व जर्जर एएनएम सेंटरों के बारे में उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है बजट आते ही उप स्वास्थ्य केदो का कायाकल्प हो जाएगा,

Editor CP pandey

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

52 minutes ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

1 hour ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

2 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

2 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

6 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

6 hours ago