आवास आयुक्त की संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आवास आयुक्त,उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी बलकार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के 8 वर्ष एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25, 26 एवं 27 मार्च को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने कहा कि शासनादेश के अनुसार सभी कार्यक्रमों का भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजन सुनिश्चित कराया जाय। सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं आमजन को जागरूक किया जाय। आरोग्य मेला लगाया जाय। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लाभार्थी परक योजनाओं से लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया जाय। कॉमन सर्विस सेंटर का स्टॉल भी लगाया जाए, ताकि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन भी कराया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अब तक की गई तैयारियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा। बैठक में नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों एवं शांति व कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद बलिया में नया आवासीय कॉलोनी विकसित किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध किया जाय उन्होंने अधिशासी अभियंता,विद्युत से कहा कि निर्धारित समय अवधि तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे है कार्यों- पाइप लाइन बिछाई जाने की प्रगति एवं ओवरहेड टैंक के निर्माण की प्रगति आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिशासी अभियंता,जल निगम से कहा कि कार्यों में तेजी लाई जाय। उन्होंने शान्ति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक से कहा की आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही किया जाय। महिला परक अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी श अनिल कुमार एवं राजेश कुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 minutes ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

18 minutes ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

24 minutes ago

एसपी ने थानों से लेकर सोनौली बॉर्डर तक किया सख्त निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य…

26 minutes ago

महिला नेतृत्व सशक्त बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…

33 minutes ago

पुलिस कर्मियों की बैठक में निर्देशों के पालन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…

46 minutes ago