Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगन्ने के खेत में लगी आग से मकान भी जलकर खाक

गन्ने के खेत में लगी आग से मकान भी जलकर खाक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना हरदी के बंभौरी गाँव में किसानों के गन्ने के खेत में रविवार को आग लग गई। आग की लपटों ने तीन ग्रामीणों के मकान को भी अपने आगोश में ले लिया। जो जल कर खाक हो गए। एक मवेशी की भी जलकर मौत हुई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम बंभौरी गाँव निवासी राजकुमार सिंह के गन्ने के खेत में रविवार को अचानक आग लग गई। चल रही तेज पछुआ हवा से पड़ोसी उदय प्रताप सिंह, बड़कऊ समेत चार ग्रामीणों के खेत में भी आग फैल गई। किसानों की 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई। खेत में लगी आग के चलते गांव निवासी ननकऊ, अनिल और एक महिला का फूस का मकान भी जल गया। अग्निकांड में ननकऊ के भैंस की जलकर मौत हो गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना तहसील को दी गई। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने गाँव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही सभी को राहत सहायता प्रदान की जायेगी। उधर आग लगने से तीन परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments