डाक्टर के देर से पहुंचने पर हुआ बवाल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।पनियरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने साथी को इलाज के लिए लेकर आये किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर व पूर्व आयुष्मान मित्र के साथ गाली-गलौज के साथ बदसलूकी की। हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। किन्नरों की नाराजगी देख कोई बीच बचाव करने नहीं आया। एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा तो उसकी भी किन्नरों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन किन्नर पेट दर्द से बीमार अपने एक साथी को लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि डाक्टर के आने में देर लगेगी। इसके कुछ देर बाद जब डाक्टर आये तो मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बात से खिन्न हुए किन्नरों ने जमकर गाली गलौज व हंगामा किया। उनके हंगामें व बदसलूकी के शिकार डाक्टर व आयुष्मान मित्र हो गये।
इस संम्बन्ध मे थानाध्यक्ष पनियरा देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस तो किन्नर अपने साथी को लेकर चले गये। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अशोक कुमार ने बताया कि डाक्टर के अस्पताल आने में देरी पर किन्नर नाराज थे और हंगामा किये हैं। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…