दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मथुरा में कई बसों में लगी आग, जनहानि की आशंका

मथुरा/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा जिले के अंतर्गत हुए इस हादसे में तीन से चार बसों और एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्री चीख-पुकार करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य किया गया, लेकिन प्रारंभिक तौर पर जनहानि की आशंका जताई जा रही है। मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और कई बसें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह सो रहा था, तभी तेज आवाज हुई और कुछ ही पलों में आग फैल गई।

सुरक्षा कारणों से एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्गों से यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

10 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

10 hours ago