बाइक और चार पहिया वाहन में भीषण टक्कर

बाइक सवारो में दो की हालत गंभीर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार की सुबह बरहज थाना क्षेत्र के पैना रोड स्थित गौशाला के पास बाइक और चार पहिया वाहन में भीषण टक्कर, दो की हालत गम्भीर। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पैना रोड स्थित कान्हा गौशाला के पास बरहज थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन लोग बाइक से लार बाजार हलवाई का काम करने जा रहे थे,अभी वे लोग कान्हा गौशाला के पास पहुँचे थे कि सामने से आ रही चार पहिया वाहन से आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दो की हालत गम्भीर होने पर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जहाँ उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह दीपक उर्फ मुन्ना मद्देशिया पुत्र स्व अश्विनी मद्देशिया 33 वर्ष, अपने साथी रामकिशुन पुत्र छेदी साहनी तिवारीपुर,एवं साधू प्रजापति के साथ लार बाजार हलवाई का काम करने के लिए जा रहे थे कि पैना रोड गौशाला के पास भीषण एक्सीडेंट के शिकार हो गये। सूचना मिलते ही अस्पताल पर पहुँचे परिजनों की चीख पुकार मच गई। वही दीपक और साधु की हालत नाजुक बताई जा रही हैं जबकिं रामकिशुन को हल्की चोट आई हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

4 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

4 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

5 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

7 hours ago