आशायें और सपने

आशाओं, सपनों का हर दिन
जीवन में एक नया दिन होता है,
इनकी पूरी कोशिश करते रहिये,
सपनों को मन में संजोये तो रखिये।

आशायें, सपने तो जीवन का
उत्साह दिन रात बढ़ाते रहते हैं,
उत्साह में प्रचुर शक्ति होती है,
प्रतिपल उत्साही बनकर रहिए।

दुनिया में उत्साह और प्रोत्साहन
आपदा में भी अवसर बन जाते हैं,
ऐसे ही उत्साही बनकर आगे बढ़िए,
संसार के दुर्लभ फल मिल जाते हैं।

जब तक इंसान के मन में सपने हैं,
आशायें प्रतिदिन जागृत होंगी,
जब तक आशायें जागृत होंगी,
जीवन में आनंदानुभूति भी होगी।

ख़ुशियों की चाभी भी अक्सर
सपनों से ही मिल पाती है,
और सफलता की चाभी से
सपने प्रायः सच हो जाते हैं।

मन की तृष्णा से प्यासे रहकर,
आनंद की प्यास बुझाते रहिए,
आदित्य आशाओं एवं सपनों से
जीवन भर साथ निभाते रहिये।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र, ‘आदित्य’,
‘विद्यावाचस्पति’

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

1 hour ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

1 hour ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

1 hour ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago