Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअग्नि पीड़ित व्यक्तियों के खाते में भेजी गई गृह अनुदान व अहेतुक...

अग्नि पीड़ित व्यक्तियों के खाते में भेजी गई गृह अनुदान व अहेतुक सहायता राशि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के ग्राम मोगलहनपुरवा दाखिला ज़ालिम नगर परगना धर्मापुर अन्तर्गत 15 जून 2023 की अपरान्ह में हुई अग्नि दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों को गृह अनुदान के रूप में धनराशि रू. 07 लाख 24 हज़ार तथा अहेतुक सहायता के रूप में धनराशि रू. 04 लाख 32 हज़ार 500 पीड़ित व्यक्तियों के खातों में भेजी गई है।
जबकि तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम नेवादा में अग्नि दुर्घटना में मृत्यु 03 वर्षीय बालिका के वारिसान के खाते में अहेतुक सहायता के रूप में धनराशि रू. 04 लाख खाते में स्थान्तरित कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ग्राम मोगलहनपुरवा में अग्नि दुर्घटना में पीड़ित 85 व्यक्तियों को प्रति व्यक्ति रू. 5000 की दर से धनराशि रू. 04 लाख 25 हज़ार तथा 03 व्यक्तियों को रू. 2500=00 प्रति व्यक्ति की दर से धनराशि रू. 7,500=00 तथा 89 व्यक्ति को गृह अनुदान के रूप प्रति व्यक्ति रू. 8000=00 की दर धनराशि रू. रू. 07 लाख 12 हज़ार तथा 04 व्यक्ति को पशुशेड हेतु प्रति व्यक्ति रू. 3,000=00 की दर से धनराशि रू. 12,000=00 सम्बन्धित के खातों में भेजी गई। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि शेष पात्र व्यक्तियों को धनराशि भेजने का कार्य प्रक्रिया में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments