पवित्र शिवरात्रि: शिवोपासना

अध्यात्म की महिमा में शिव है,
जगत चराचार में भी शिव है,
जीव-जन्तु की आत्मा शिव है,
आत्मा और जीवात्मा शिव है।

पार्वती हैं बुद्धि की देवी शिव,
विवेक के दाता श्री गणेश शिव,
रिद्धि- सिद्धि लक्ष्मी स्वरूप शिव,
श्री कार्तिकेय का शौर्य रूप शिव।

शिवत्रिनेत्र में सूर्य, चंद्र शिव,
जिस त्रिनेत्र के अग्निदेव शिव,
प्रकाश ऊष्मा सूर्य देव शिव,
शीतलता दें चंद्र देव शिव।

सांसारिकता को त्याग सदाशिव,
एकांत वास में ध्यान करें शिव,
भौतिक साधन त्याग सदाशिव,
जप तप रमते साकार सदशिव।

भक़्ति भाव आधीन हैं शंकर,
भक्तों के खुद भक्त हैं शंकर,
बाघाम्बर ओढ़ें त्रिशूल धर,
जटा में गंग सम्भाले शंकर।

वृषारूढ़ भोले शिव शंकर,
ॐ कार जप करते शंकर,
अर्धनारीश्वर भी शिवशंकर,
राम नाम जपते शिव शंकर ।

शिव परिवार की महिमा अद्भुत,
साम्ब सदा शिव हैं परमेश्वर,
चन्द्रमौलि, श्री नीलकंठेश्वर,
ओंकारेश्वर श्री जनकल्यानेश्वर।

शिव सोमनाथ, शिव केदारनाथ,
काशी विश्वनाथ, शिव बैजनाथ,
त्रयम्बकेश्वर शिव, नागेश्वर शिव,
मल्लिकार्जुन शिव, रामेश्वरम शिव।

घुषणेश्वर शिव, महाकालेश्वर शिव,
शिव ओंकारेश्वर, भीमाशंकर शिव,
बारह ज्योतिर्लिंग शिव के स्थापित,
कल्यानेश्वर, मनकामेश्वर शिव।

अमरनाथ शिव, बुद्धेश्वर शिव,
भौंरेश्वर शिव, जगतनाथ शिव,
गढ़मुक्तेश्वर शिव, हरिद्वार शिव,
दक्षिणेश्वर शिव, ईशाननाथ शिव।

शिवरात्रि में रुद्राभिषेक कर,
शिव शृंगार आदित्य करें हम,
भक्ति भाव युत पूजन करके,
शिव तेरस का वृत्त रखें हम।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

Editor CP pandey

Recent Posts

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

10 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

18 minutes ago

यमन की जंग का दोहरा असर: एक लाख से ज्यादा विस्थापित, वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी दबाव

यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…

26 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

10 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

10 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

10 hours ago