महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा वन विभाग की भूमि के संरक्षण और अनधिकृत अतिक्रमण को हटवाने को लेकर वन विभाग और सभी एसडीएम के साथ चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि धारा 20 के अंतर्गत एसडीएम वन भूमि का अमलदरामत सुनिश्चित करें। जनपद मे लगभग 202 हेक्टेयर वन भूमि का अमल दरामत होना अभी बाकी है, जिसको जिलाधिकारी ने ससमय कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर कब्जे के मामलों की वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जांच करवाते हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कब्जा हटवाने की कार्यवाही नियमानुसार करवाएं और सुनिश्चित करें कि किसी गरीब व्यक्ति का उत्पीड़न न हो।
बैठक में डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…