दीवानी न्यायालय में शुक्रवार को अवकाश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष में दिनाँक 14 अप्रैल, शुक्रवार को दीवानी न्यायालय बंद रहेगा।
उक्त आदेश जनपद एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने गुरुवार शाम को जारी किया। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती का परिपत्र प्राप्त होने के पश्चात जनपद एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने अवकाश घोषित किया। अवकाश को लेकर गुरुवार को दिन भर कचहरी में संशय बना रहा।
केन्द्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही अवकाश घोषित कर दिया था। परन्तु हाईकोर्ट का आदेश न आने के कारण दीवानी न्यायालय में अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। हाईकोर्ट का आदेश मिलते ही जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने अवकाश घोषित कर दिया। हाईकोर्ट ने इस अवकाश के स्थान पर किसी एक चतुर्थ शनिवार को न्यायालय को खोलने का आदेश भी दिया है।
जिला जज ने बताया कि दिनांक 28 अक्टूबर 2023 चतुर्थ शनिवार को दीवानी न्यायालय खुलेगा और उस दिन न्यायिक कार्य सम्पादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिनांक 14 अप्रैल की पत्रावलियां अगले कार्य दिवस को निस्तारित की जाएंगीl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

11 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

15 hours ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

15 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों ने हासिल किया ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सात शोधार्थियों ने…

15 hours ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर…

15 hours ago

नवीन आयकर अधिनियम-2025 की जानकारी देने को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, 15 से 31 जुलाई तक लगेगा शिकायत निवारण शिविर

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) आयकर विभाग, बलिया द्वारा वित्त मंत्रालय की'प्रारम्भ-2026' पहल के अंतर्गत शुक्रवार…

15 hours ago