अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के प्रकरण को लेकर दूसरे दिन भी जिले के अधिवक्ता आन्दोलनरत रहे । अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। कानपुर के जिला जज का स्थानांतरण तथा अवमानना कार्रवाई के विरोध में वकीलों ने न्यायालय के मुख्य गेट पर धरना दिया । अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य न करने से मुकदमों में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी । वादकारियों को तारीख नोट करके घर वापस लौटना पड़ गया ।
गुरुवार को कचहरी पंहुचते ही सिविल बार एवं जनपद बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई । बैठक में कानपुर के अधिवक्ताओं का समर्थन करने का सर्व सम्मति निर्णय लिया गया । साथ ही कार्य बहिष्कार करते हुए न्यायिक काम- काज न करने प्रस्ताव पारित हुआ। कानपुर के जिला जज संदीप जैन के स्थानांतरण तथा अधिवक्ताओं के विरुद्ध की गई अवमानना कार्रवाई वापस करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर धरना दिया।
धरने में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल , जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय , महामंत्री दुर्गेश नरायन मिश्र, महामंत्री चतुर जी शुक्ल,नव निर्वाचित महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

3 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

9 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

9 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

9 hours ago