डीएम-एसपी ने नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत नामांकन स्थल का किया निरीक्षण

धनघटा एवं हरिहरपुर में पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपद में नगरीय निकाय चुनाव-2023 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत संयुक्त रूप से तहसील धनघटा में नामांकन स्थल, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा आरओ, एआरओ के बैठने का स्थान, नामांकन हेतु पर्चा बिक्री स्थल आदि को देखा गया।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा धनघटा एवं हरिहरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।
उल्लेखनीय है कि जनपद में निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 17 से 24 अप्रैल तक चलेगी, नामांकन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 25 अप्रैल को, अभ्यर्थन वापसी दिनांक 27 अप्रैल तथा प्रतीक चिन्ह का आवंटन दिनांक 28 अप्रैल को किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया दिनांक 11 मई को कराई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. रवींद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा, तहसीलदार रत्नेश तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago