मतदान दिवस, 11 मई को अवकाश घोषित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु मतदान दिवसों को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना दिनांक 09.04.2023 द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है तथा प्रथम चरण का मतदान दिनांक 04.05.2023 को एवं द्वितीय चरण का मतदान दिनांक 11.05.2023 को होना नियत है। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंन्ट एक्ट, 1881 (एक्ट संख्या – 26,1881) की धारा-25 द्वारा प्राप्त उन अधिकारों को काम में लाकर जिन्हें भारत सरकार की विज्ञप्ति संख्या-20/25-26-56-पब-1 दिनांक 08.06.1957 के अनुसार राज्य सरकार काम में ला सकती है, के अनुक्रम में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 के प्रयोजनार्थ प्रथम चरण का मतदान दिनांक 04.05.2023 को व द्वितीय चरण का मतदान दिनांक 11.05.2023 को सम्पन्न होने वाले जनपदों में मतदान की तिथि को राज्यपाल द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। तत्कम में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 का मतदान द्वितीय चरण में दिनांक 11 मई 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago