अनुपस्थित मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 30 अप्रैल को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी (प्रशिक्षण व कार्मिक) नगर निकाय निर्वाचन-2023 संत कुमार ने सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विगत दिनांक 28 अप्रैल 2023 को हीरालाल राम निवास इण्टर कॉलेज खलीलाबाद में मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण के दौरान उनके विभाग के जो कर्मचारी अनुपस्थित थे, उनका प्रशिक्षण दिनांक 30 अप्रैल 2023, रविवार को प्रातः 10 बजे हीरालाल राम निवास इण्टर कॉलेज खलीलाबाद पर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित कर्मचारी का वेतन बाधित करते हुए उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक, दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए सम्बंधित कार्मिक स्वंय उत्तरदायी होगें।
मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल 2023 को प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहें कार्मिकों में खण्ड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद अधीनस्थ कार्मिक सदानन्द, अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं राहुल, खण्ड शिक्षा अधिकारी सांथा के कार्मिक अरविन्द कुमार राय, इन्द्रजीत कुमार चौधरी, कृष्णानन्द, प्रमोद कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी सेमरियांवा के कार्मिक उदयभान, रामस्वरूप एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी पौली के कार्मिक दिग्विजय कुमार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार के कार्मिक अवनीश कुमार मिश्र, अजय चौधरी, मनीष मौर्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल के कार्मिक मो. आदिल अनुपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

3 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

3 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago