February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह 14 अप्रैल को

अहमदाबाद/गुजरात (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन 14 अप्रैल दिन रविवार को शाम 05:00 बजे किया गया है।
यह जानकारी देते हुए मंच के शहर संगठन मंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि अहमदाबाद के ओढव स्थित सहयोग स्कूल में, यह रंगारंग कार्यक्रम बिरहा लोकगीत के साथ मनाया जाएगा।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रुद्रपुर तहसील अंतर्गत महेशपुर गांव के मूल निवासी वेद प्रकाश पांडेय वर्तमान में उत्तर भारतीय विकास सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित उत्तर भारतीय विकास मंच के अहमदाबाद स्थित शहर के संगठन मंत्री है। उन्होंने यह भी बताया कि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के लोकगीत लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। तत्पश्चात भोजन नाश्ते के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर धर्माचार्य अखिलेश्वर दास महाराज द्वारा किया जाएगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह मंच के ट्रस्टी मनीष दुबे, संगठन मंत्री वेद प्रकाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, महामंत्री शशांक पाठक, मीडिया प्रभारी साहिल सिंह गोलू और सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहेंगे।