सांसद को रास्ता बदलकर अपनी प्रस्तावित यात्रा को पूरी करनी पड़ी
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l भीमपुरा बरौली मार्ग के कुशहा ब्राह्मण के संपर्क पास ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के मुद्दे को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद रविन्द्र कुशवाहा की जन आशीर्वाद यात्रा के रास्ते पर खड़े हो गए। सूचना मिलने पर सांसद को रास्ता बदलकर अपनी प्रस्तावित यात्रा को पूरी करनी पड़ी। सांसद को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल दो वाहनों को गांव के सामने मुख्य मार्ग पर घेर लिया और “मोदी योगी से बैर नहीं रविंद्र तुम्हारी खैर नहीं” का नारा लगाने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल सकी।
सलेमपुर सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा की जन आशीर्वाद यात्रा बेल्थरारोड से शुरु होकर इब्राहिम पट्टी, बरौली, कीडीहरापुर होते हुए भीमपुरा नगरा के रास्ते हल्दिराम पुर में समापन का प्रस्तावित थी। उनकी यात्रा जैसे ही कीडीहरापुर पहुँची तो रोड नहीं तो वोट नहीं कि मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार करने वाले सैकड़ो पुरूष व महिलाएं अपने गांव के मुख्य मार्ग पर सुबह 10 बजे एकत्रित हो गए, जब यह बात सांसद को मिली तो उन्होंने उनसे मिलने के बजाय प्रस्तावित यात्रा का मार्ग बदलकर भीमपुरा पहुंच गए। जिससे नाराज ग्रामीणों ने उस काफिले से आ रहे वाहनों को घेर लिया और सांसद को बुलाने की जिद्द पर अड़ गए। वाहन में बैठे लोगों ने इसकी सूचना सासंद को दी तो उन्होंने पुलिस बल भेजकर वाहनो को छुड़ाना उचित समझा। मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज अमरजीत यादव ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर ग्रामीण उन वाहनों को जाने दिया।
एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग…
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी बहराइच…
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…