Friday, January 16, 2026
HomeUncategorized24 मार्च 2024 को होगा होली महोत्सव का आयोजन

24 मार्च 2024 को होगा होली महोत्सव का आयोजन

कौन रंग फागुन रंगे, रंगता कौन वसंत..!! प्रेम रंग फागुन रंगे, राधा कृष्णा संग..

बदलापूर/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
होली महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायकों की जोड़ी पारम्परिक लोकगीतों के साथ हाजिरी लगाएंगे।
अधिवक्ता पं विजय शुक्ल ने बताया कि इस साल अब तक तीन होली महोत्सव का सफल आयोजन दिलिप सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न नगरों में सपन्न हो चुका है और इसी कड़ी में अगला कार्यक्रम बदलापुर में 24 मार्च 2024 को एल एन शुक्ला के देखरेख में आयोजित किया जायेगा।
होली को लेकर सभी के अपने रीति रिवाज और परंपराएं होती हैं और आशीष मिश्रा,दिनेश सिंह,अखिलेश पाण्डेय, बालेंद्र त्रिपाठी, उमेश पांडेय, इंद्रपाल सिंह उसी परम्परा को ध्यान में रखकर होली महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं जिससे महानगर में रहते हुए भी लोग अपने परम्परा से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments