Thursday, March 5, 2026
HomeNewsbeatसिकंदरपुर क्षेत्र में होली सकुशल सम्पन्न, प्रशासन रहा सतर्क

सिकंदरपुर क्षेत्र में होली सकुशल सम्पन्न, प्रशासन रहा सतर्क

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में रंगों का पर्व होली बुधवार को आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया। सुबह से ही लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली खेली और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

होली के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। युवाओं की टोलियां पूरे दिन रंग और गुलाल के साथ होली के गीतों पर झूमती नजर आईं। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त की। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

थानाध्यक्ष सिकंदरपुर मूलचंद चोरसिया ने बताया कि होली को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments