होली 2026: उज्ज्वला लाभार्थियों को फ्री गैस रिफिल सब्सिडी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l होली के पावन पर्व से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए के अंतर्गत निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन , लखनऊ में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद कुशीनगर में भी कराया गया।

जनपद कुशीनगर में कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) सोहरौना में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों ने भागीदारी की। इस दौरान 400 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सब्सिडी चेक वितरित किए गए।

होली जैसे बड़े त्योहार पर रसोई गैस रिफिल की सुविधा से हजारों परिवारों को राहत मिली है। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाओं को मिट्टी के चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी है।

जिला प्रशासन के अनुसार जनपद कुशीनगर में कुल 3,13,567 उज्ज्वला योजना लाभार्थी पंजीकृत हैं। ये सभी लाभार्थी विभिन्न तेल विपणन कंपनियों के माध्यम से योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में विधायक विनय प्रकाश गोड, विधायक मोहन वर्मा, विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर मिश्रा तथा जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने इसे गरीब कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बीपीसीएल के जिला समन्वयक एवं विक्रय अधिकारी श्याम स्वरूप ने लाभार्थियों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिन लाभार्थियों ने पिछले एक वर्ष में 7 गैस सिलेंडर रिफिल ले लिए हैं, उन्हें अगली सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही लाभार्थियों की शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने योजना के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहार के समय गैस सिलेंडर की कीमत परिवार के बजट पर अतिरिक्त बोझ डालती है, लेकिन इस पहल से उन्हें राहत मिली है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशेषज्ञों के अनुसार पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाला धुआं महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में श्वसन संबंधी बीमारियों में कमी देखी गई है। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ी है।

कार्यक्रम का संचालन जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार, तेल कंपनियों के प्रतिनिधि, गैस एजेंसियों के प्रबंधक एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। लाभार्थियों के लिए चाय एवं नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

2 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

2 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

2 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

2 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

3 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

14 hours ago