Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेजर ध्यानचंद जयंती पर रीजनल स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

मेजर ध्यानचंद जयंती पर रीजनल स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर गोरखपुर स्थित रीजनल स्टेडियम में भव्य हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी से हमें समर्पण और परिश्रम की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारी, खेल अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments