अपनी ही मौत का नाटक रचने वाला हिस्ट्रीशीटर पूर्व फौजी गिरफ्तार, हत्या कर जलाया था शव

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अछनेरा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और पूर्व फौजी हुसन सिंह को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गुरुवार को कचौरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने खुद पर होने वाली कार्रवाई से बचने के लिए अपनी ही मौत का नाटक रचने की पूरी साजिश तैयार की थी।

खुद की मौत दिखाने के लिए दूसरे की हत्या

जांच के अनुसार वर्ष 2024 में हुसन सिंह ने बुरहानपुर के निलेश नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और शव को आग लगा दी थी। मृतक के पास उसने अपना आई-डी कार्ड और सामान रख दिया, ताकि पुलिस उसे मृत समझकर खोजबीन रोक दे। योजना के अनुसार पुलिस शुरू में भ्रमित भी हुई, लेकिन विस्तृत जांच में वास्तविकता सामने आ गई।

मुंबई में छिपा था, फिर घर लौट आया

साजिश उजागर होने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया था। मामला शांत होने की उम्मीद में वह दोबारा गांव लौटा, जहां गुरुवार को एसटीएफ ने उसे रायभा मंदिर के पास से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान बुरहानपुर पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

फौजी से अपराधी बना आरोपी

हुसन सिंह वर्ष 2007 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और 2013 में सेवा मुक्त हो गया था। इसके बाद वह अपराध जगत में सक्रिय हो गया।
उसके खिलाफ अछनेरा, बुरहानपुर, भरतपुर सहित कई थानों में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की कुल 8 एफआईआरें दर्ज हैं। वर्ष 2020 में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

एसटीएफ ने थाने में किया सुपुर्द

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने आरोपी को अछनेरा थाने में दाखिल किया। जल्द ही मध्य प्रदेश पुलिस उसे अपने साथ ले जाकर आगे की कार्रवाई करेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले पैसे

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का…

13 minutes ago

स्वच्छता पखवाड़ा में गूंजा स्वच्छ गंगा-स्वस्थ जीवन का संदेश, श्याम काट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत 16 से 31 मार्च तक संचालित…

16 minutes ago

सागौन चोरी करने वाले 03 शातिर चोर अरेस्ट, संत कबीर आश्रम मगहर के पास दबोचे गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सागौन के पेड़ों की कटाई कर चोरी…

19 minutes ago

डीडीयू की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि: डॉ. अम्बरीश श्रीवास्तव करेंगे हाइड्रोजन स्टोरेज पर आधारित विशेष अंक का संपादन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ.…

44 minutes ago

11 वर्ष केंद्र, 9 वर्ष प्रदेश सरकार: नव निर्माण अभियान में योजनाओं की झलक और लाभार्थियों का सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

48 minutes ago

विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने जल अर्पण-2026 में पेयजल संरक्षण का दिया संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के ग्राम पंचायत करमा कला…

51 minutes ago