संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के ग्राम पंचायत करमा कला में विश्व जल दिवस के अवसर पर पेयजल योजना से संबंधित “जल अर्पण-2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पेयजल के उपयोग, संचालन एवं रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी गई। विधायक द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छ पेयजल के महत्व, स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव तथा भविष्य के लिए जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित विभागों को अन्य योजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण कर ग्रामीणों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जल के समुचित उपयोग पर बल देते हुए जल की बर्बादी रोकने का आह्वान किया। अधिशासी अभियंता ने जलजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए सुरक्षित पेयजल के उपयोग के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पेयजल योजनाओं की देखरेख ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता से सुनिश्चित की जानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली एफटीके महिलाओं, पंप ऑपरेटरों एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही योजना का निरीक्षण, वृक्षारोपण एवं घर-घर नल कनेक्शन से जलापूर्ति व्यवस्था का अवलोकन भी किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सांथा अरविन्द जायसवाल, ग्राम प्रधान करमा कला राम अदालत, ग्राम प्रधान भटौरा घनश्याम यादव सहित जल निगम के अधिकारी, इंजीनियर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…