Categories: झारखंड

विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया बड़ा ब्रीफिंग

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड विधानसभा सत्र को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही सभी प्रवेश बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

एसएसपी ने विधानसभा परिसर में की ब्रीफिंग

एसएसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को विस्तृत निर्देश दिए। इस दौरान सिटी एसपी, एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
उन्होंने सुरक्षा जवानों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधानसभा परिसर की सुरक्षा मजबूत, परिसर के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग, हर गेट पर चेकिंग की व्यवस्था, गश्ती दल की तैनाती, CCTV मॉनिटरिंग बढ़ाई गई

वीआईपी मूवमेंट पर विशेष सतर्कता

अधिकारियों ने कहा कि सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर में भी बढ़ी पुलिस की सक्रियता

विधानसभा के आसपास के इलाकों में भी पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

2 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

2 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

2 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

5 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago