स्वच्छता पखवाड़ा में गूंजा स्वच्छ गंगा-स्वस्थ जीवन का संदेश, श्याम काट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत 16 से 31 मार्च तक संचालित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत श्याम काट में रविवार को व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया गया, जिसमें ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान मिशन प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को गंगा सहित क्षेत्र की अन्य नदियों, तालाबों और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है, जिसकी स्वच्छता और निरंतर प्रवाह बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर श्रमदान के माध्यम से नदियों और तालाबों के किनारों की सफाई की गई। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए साफ-सफाई के कार्य में योगदान दिया। साथ ही स्वच्छता को लेकर आयोजित प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। बच्चों और युवाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे पूरे गांव में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल बना रहा।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक गंगा को पूर्ण रूप से निर्मल और अविरल बनाना संभव नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाएं।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वशिष्ठ, ग्राम सचिव पिंगला चौधरी, पंचायत सहायक सुषमा यादव, रोजगार सेवक राम सकल यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा राजेंद्र मद्धेशिया, लालजी, रामलाल, रामनयन, उर्मिला, सुधा, इसरावती, पुष्पा सहित अन्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल, 07 मई से शुरू होगी स्व-गणना: एडीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता…

7 hours ago

लोक अदालत में पारिवारिक विवादों के निस्तारण पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय…

8 hours ago

स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन निरुद्ध

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया कि…

8 hours ago

जिलाधिकारी का मानवीय पहल: चपरासी को मंच पर बुलाकर किया सम्मान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कार्यभार संभालते ही…

8 hours ago

मऊ: जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने संभाला कार्यभार, जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पारदर्शी प्रशासन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के नवनियुक्त जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कार्यभार संभालने के…

10 hours ago

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा टीम को रौंदा, 4 की मौत, 6 गंभीर

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )बिहार के छपरा जनपद में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में…

11 hours ago