देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 04 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है, जिसके तहत अब इन अपराधियों की गतिविधियों पर सघन निगरानी रखी जाएगी।थानावार विवरण इस प्रकार है:थाना बघौचघाट से दो अपराधी 1. सोनू यादव (निवासी महुअवा खुर्द): 2018 से लेकर अब तक हत्या के प्रयास, ठगी, आर्म्स एक्ट व गुण्डा एक्ट सहित 5 मुकदमे दर्ज।2. पिन्टू शाही (निवासी पकहां): गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व आबकारी एक्ट सहित कुल 5 आपराधिक मुकदमे।थाना महुआडीह से – 3. चन्द्रशेखर यादव(निवासी जिगनी बाजार): फर्जीवाड़ा, परीक्षा अधिनियम उल्लंघन और गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज 2 गंभीर मुकदमे। थाना बरहज से –4. प्रदीप कुमार गुप्ता(निवासी पटेल नगर पूर्वी): वर्ष 2013 से लेकर अब तक पाक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास, गंभीर मारपीट, और महामारी अधिनियम उल्लंघन जैसे कुल 7 मुकदमे।पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का उद्देश्य जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…
एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…
तीन वचनों के साथ राजनीति में बदलाव का दावा, किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं…
नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…
पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…
फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…