Categories: Uncategorized

सैकड़ों रोजेदारों के साथ हिंदू-मुस्लिम ने किया इफ्तार, दिया भाईचारे का संदेश


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के ग्रामपंचायत मोतीपुर में भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।जहा सैकड़ों रोजेदारों के साथ हिंदू-मुस्लिम ने इफ्तार किया।और आपसी भाईचारे का संदेश संदेश दिया।इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली।
क्षेत्र के ग्रामपंचायत मोतीपुर में युवा समाजसेवी वसीम अहमद के नेतृत्व में गुरुवार शाम 6:16 बजे भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।जहां दोनों समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली।इस दौरान आयोजक वसीम अहमद ने बताया कि इस रोजा इफ्तार से धार्मिक सौहार्द को मजबूत करने के साथ ही समाज में एकता और प्रेम का संदेश मिलता है।कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई।जिसमें आम आदमी समेत समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत की।
रमजान के 26वें रोजे पर आयोजित इस इफ्तार में हाजी सकुर साहब,मुस्ताक अहमद,पूर्व प्रधान नौशाद अहमद,जिपंअ सुजीत प्रताप सिंह,संजय सिंह,मनोज राय,मुहम्मद फतेह, शकील अहमद,नूर आलम,हकीमुद्दीन,आरिफ राजा,नौशाद खान,हकीमुद्दीन,सद्दाम,रियाज खान,रेहान खान,गब्बु,शमशाद अहमद, रामाशीष मौर्य,विजय कुशवाहा, इमरान,अभिषेक आदि मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

12 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

12 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

12 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

12 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

13 hours ago