Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदूसरी बार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनाए जाने पर हिंदू युवा वाहिनी...

दूसरी बार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनाए जाने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में महराजगंज से सातवीं बार सांसद पंकज चौधरी को दूसरी बार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नौतनवां स्थित कार्यालय पर बैठक कर ख़ुशी जताई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलापंचायत सदस्य नरसिंह पाण्डेय ने कहां की भाजपा नेतृत्व में चौधरी को दूसरी बार मंत्री बनाकर उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य तो किया ही है इसके साथ ही शीर्ष नेतृत्व ने महराजगंज की जनता का भी सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।उन्होंने यह भी कहा कि हमें विश्वास है। कि सांसद महराजगंज के अधूरे पड़े विकास कार्यों को नई गति देंगे और जनता के विश्वासों पर खरा उतरेंगे। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक सतीश सिंह, जिला संगठन मंत्री काशीनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, कृष्ण बिहारी पाठक, मुक्ति नाथ वर्मा, जिला मंत्री धनंजय शर्मा, दिलीप वर्मा, गोरख जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राम सेवक जायसवाल, आकाश श्रीवास्तव, अरविंद यादव सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments