Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमौलाना तौकीर रजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की हिंदू समाज पार्टी...

मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की हिंदू समाज पार्टी ने की मांग

गौरव गोस्वामी ने मौलाना तौकीर रजा के नफरती बयान के खिलाफ खोला मोर्चा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ मे हिंदू समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने एक बार फिर नफरती व विवादित बयान के चलते चर्चा मे आए मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ सामाजिक माहौल खराब करने व विवादित बयान देने के आरोप मे हजरतगंज पुलीस थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर मोर्चा खोल दिया है, गोस्वामी ने हिंदू समाज पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को 9 अक्टूबर शाम 4:00 बजे मौलाना तौकीर राजा पर एफआईआर दर्ज कराने को लेकरं लखनऊ हजरतगंज थाने में मौजुद रहने का अपील किया है और सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौके पर बडी संख्या मे और ज्यादा से ज्यादा मौजूद रहे ऐसी विनती की है ।
उनका कहना है की मौलाना तौकीर रजा ने हिंदुओं को आतंकवादी बोला है, इससे हिंदुत्व और हिंदुओं की आस्था पर गहरी चोट पहुंची है। इसी के चलते मौलाना तौकीर रजा के विरुद्ध हजरतगंज पुलीस थाने मे तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments