Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचंद्रशेखर आजाद रावण का हिंदू समाज पार्टी ने फूंका पुतला

चंद्रशेखर आजाद रावण का हिंदू समाज पार्टी ने फूंका पुतला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के द्वारा पूर्व में दिए गए विवादित बयान पर आक्रोशित होकर हिंदू समाज पार्टी ने आज लखनऊ में उनका पुतला फूंक कर अपना गहरा रोष प्रकट किया ! प्रयागराज में शुरू हो रहे हिंदुओं के आस्था का महापर्व महाकुंभ को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पूर्व में कहा था कि ,कुंभ में वही लोग जाए जिन्होंने पाप किया है ! हिंदू समाज पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अमीनाबाद रोड खुरशेद बाग गेट पर रावण का पुतला फूंक कर आक्रोश जताते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने नाका पुलिस के माध्यम से हजरतगंज इन्स्पेक्टर को सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन पर रासुका लगाने की मांग करते हुए तहरीर दी गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments