हिन्दू संगठनों ने श्रद्धा व निधि गुप्ता की हत्या को लेकर निकाला मार्च

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले उप नगर मिहींपुरवा में हिंदू संगठनों ने दिल्ली में श्रद्धा और लखनऊ में निधि गुप्ता की हत्या को लेकर शांति मार्च निकाला। मिहींपुरवा नगर के शिवराम शाह मंदिर पर शुक्रवार को काफी संख्या में सभी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित होकर दिल्ली में श्रद्धा की आफताब द्वारा 35 टुकड़े कर निर्मम हत्या व लखनऊ के दुबग्गा में निधि गुप्ता की सुफियान द्वारा हत्या को लेकर काफी आक्रोशित रहेl

इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्ती लेकर मृतकों की आत्मा के लिए श्रद्धांजलि तथा हत्यारों को फांसी दो स्लोगन लिखी तख्ती लेकर नगर में शांति मार्च निकाला । नगर भ्रमण के बाद हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता वापस मिहींपुरवा कस्बे के मेन चौराहे पर आकर दोनों हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के नारे लगाए।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नगर भ्रमण के दौरान जोरदार नारों लव जिहाद बंद हो तथा श्रद्धा व निधि गुप्ता के हत्यारों को फांसी दो के नारों के साथ शांति मार्च समाप्त किया। इस प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठन के विश्व हिंदू परिष, हिंदू जन सेवा समिति, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदू संगठन के लोग भी इस शांति मार्च में शामिल रहे। शांति मार्च कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद रही। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जुगल पोरवाल, हेमंत वर्मा, मनोज गौतम, ऋषि कांत श्रीवास्तव, गोलू मद्धेशिया, प्रदीप गौड़, विनोद जायसवाल, जयप्रकाश मौर्य, अजीत राय एवं तमाम हिंदू संगठन के लोग शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago