महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां नगर स्थित गांधी चौक पर हिंदू संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गयी तथा आतंकवादी एवं पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर हुए कायराना एवं कातिलाना हमले में हिंदू संगठनों द्वारा शहीद हुए पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए गांधी चौक पर पहुंचकर आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान राजू पहलवान,विकास मौर्य, संतोष जायसवाल, किशन मद्धेशिया,करन गुप्ता,सत्यम सोनी, रॉकी यादव,आशुतोष श्रीवास्तव,अमन जायसवाल, हरिंदर मौर्य, महेश यादव, महेश मौर्या,राजा सिंह,सोनू मद्धेशिया, दिनेश वर्मा, अभिषेक मौर्य, नीरज जायसवाल,मुस्कान, ऋषि वर्मा,आदित्य गुप्ता,नैतिक जायसवाल सहित हिंदू संगठन के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…