Categories: Uncategorized

हिन्दू महासभा मीरा और गोपाल को सम्मानित करेगी – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी 16 सितंबर को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिन्दू वीरों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट से फोन वार्ता में कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति प्रदान कर दी है।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी 15 सितंबर को अपने मथुरा प्रवास में हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज महाराज से हिंदुत्व एवं राष्ट्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पत्रकार सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी अपने पदाधिकारियों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया, राष्ट्रीय मंत्री भगवान सिंह भाटी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता और संजय जाट, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल 15 सितंबर को मथुरा और 16 सितंबर को आगरा में प्रवास करेगा।
बी एन तिवारी के अनुसार आगरा में आयोजित कार्यक्रम मे हिन्दू वीरों को प्रशस्ति पत्र देकर हिन्दू महासभा सम्मानित करेगी। सम्मानित होने वालो में ताज महल के गुम्बद पर गंगाजल चढ़ाने और भगवा लहराने वाली हिन्दू वीरांगना मीरा राठौड़ और आगरा की जामा मस्जिद में जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की आरती करने वाले गोपाल चाहर के नाम का चयन किया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

38 minutes ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

48 minutes ago

प्रकृति-आधारित समाधानों से छोटी नदियों के पुनरुद्धार पर मंथन, बीबीएयू में राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और नदी प्रवाह बनाए रखने के वैज्ञानिक उपायों पर विशेषज्ञों ने…

58 minutes ago

बीबीएयू में प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत की छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू, 600 विद्यार्थियों ने किया अवलोकन

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 25 नवंबर तक गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय में प्रदर्शनी, संरक्षित…

1 hour ago

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

8 hours ago