Categories: Uncategorized

महाकुंभ के भगदड़ में मृतक श्रद्धालुओं को हिन्दू महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की

हिन्दू महासभा का शिष्ट मंडल अब 12 फरवरी को महाकुंभ में अमृत स्नान करेगा – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। 28 और 29 जनवरी की मध्यरात्रि संगम तट पर मची भगदड़ में अनेक श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि बहुत से श्रद्धालु घायल हो गए हैं। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने मृतक श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की कामना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने महाकुंभ में प्रवास कर रहे राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा से फोन पर संपूर्ण घटना की जानकारी प्राप्त की। हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं रुद्रवीर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी ने भी मृतक श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी मृतक श्रद्धालुओं के निकटतम परिजनों को पचास पचास लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं और साधु संतों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि दुर्घटना का मूल कारण अर्धरात्रि में संगम तट पर अधिक भीड़ का एकत्र होना है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु संगम तट पर अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने की लालसा लिए महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से संगम के अतिरिक्त निर्मित अन्य घाट पर स्नान कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अन्य घाटों पर भी अमृत स्नान से संगम घाट पर अमृत स्नान के समान है पुण्य अर्जित होता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसी दुर्घटना की पुनरावृति को रोकने के लिए मौनी अमावस्या स्नान और श्रद्धालुओं के प्रयागराज में प्रवेश को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा निर्देशों के अनुपालन में हिन्दू महासभा का एक फरवरी को प्रयागराज के लिए प्रस्थान करने वाले शिष्टमंडल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब हिन्दू महासभा का शिष्ट मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में 11 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ के लिए प्रस्थान करेगा और 12 फरवरी को त्रिवेणी संगम पर अमृत स्नान कर हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेगा। जारी बयान के अनुसार 12 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने वाले शिष्टमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सत्येंद्र झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, दिल्ली के पूर्व महामंत्री संजय भदौरिया, हिन्दू महिला सभा की सीमा गुप्ता, सुशीला द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

केंद्रीय बजट सतत विकास के लिए मजबूत आधार: विजय कुशवाहा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन विजय कुशवाहा ने केंद्रीय बजट 2026–27…

12 minutes ago

समाज में समरसता का संदेश देते हुए मनी संत रविदास जयंती

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पर संत रविदास की जयंती नगर…

43 minutes ago

घरेलू विवाद में माँ-बेटे ने खाया विषाक्त पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गाँव में रविवार शाम…

46 minutes ago

युवा चेतना समिति का रजत जयंती स्वर्ण पदक समारोह 3 फरवरी को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवा चेतना समिति, गोरखपुर के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर…

1 hour ago

फार्मर रजिस्ट्री से कोई भी किसान न रहे वंचित: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा…

2 hours ago

यूजीसी के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जिला मुख्यालय रहा बंद संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। यूजीसी प्रावधानों के विरोध में…

2 hours ago