फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कसी कमर, शुरू हुआ वेरिफिकेशन अभियान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कमर कस ली है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों और फर्जी पत्रकारों का डेटा तैयार करें। एसएसपी के निर्देशों के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वेरिफिकेशन अभियान शुरू कर दिया है। इसमें पत्रकारों के पहचान पत्र, कार्यस्थल और गतिविधियों की जांच की जा रही है। इस कदम से पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जिले में केवल वास्तविक और प्रमाणित पत्रकार ही कार्यरत रहें। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सख्त कदम उठाना है, जो पत्रकारिता के नाम पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जल्द ही ऐसे फर्जी पत्रकारों पर गाज गिरने की संभावना है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारीपूर्ण पेशा है, और फर्जी पत्रकार समाज और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सही पत्रकारों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन फर्जी पत्रकार किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। इस कदम की जिले में सराहना हो रही है। लोग इसे सकारात्मक पहल मानते हैं, जिससे पत्रकारिता के स्तर में सुधार होगा और फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

21 seconds ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

11 minutes ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

27 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

1 hour ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago