Categories: Uncategorized

दिल्ली चुनाव में हिन्दू महासभा आप सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए

सत्ता परिवर्तन का संदेश देगी – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकार अंतिम सांस ले रही है। विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा और आप की जनविरोधी नीतियों से दिल्ली की जनता को निजात मिलेगी। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपना एक वीडियो संदेश जारी करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार को खत्म करने और जनलोकपाल बिल पारित करने का आश्वासन देकर 2015 में दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बनाई थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जन्म लेने वाली आम आदमी पार्टी और उसके नेता स्वयं भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अन्य जनविरोधी गतिविधियों में लिप्त हो गए। आम आदमी का चोला ओढ़कर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता मुफ्तखोरी की लत लगाकर जमकर भ्रष्टाचार किया। अपनी कथनी और करनी मे अंतर के लिए उन्हें और उनके मंत्रियों – विधायकों को जेलयात्रा करनी पड़ी। जनलोकपाल की अब आम आदमी पार्टी चर्चा तक नहीं करती। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में उतरेंगे और मतदाताओं के समक्ष आप सरकार की विफलताओं को उजागर कर आम आदमी पार्टी के विरुद्ध मतदान की अपील करेंगे।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पत्रकारों से कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए देने का वादा कर महिलाओं के वोट खरीदने का षडयंत्र रचा है। यह षडयंत्र सफल नहीं होगा और चुनाव परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी बीस से कम सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक कांग्रेस की ओर वापस लौट रहा है, जिसका खामियाजा भी आम आदमी पार्टी को भुगतना होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि सनातन सेवा समिति का गठन कर अरविंद केजरीवाल हिन्दू वोट बैंक अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हिन्दू मतदाता केजरीवाल के बहकावे में कतई नहीं आएंगे और केजरीवाल को उनकी कथनी और करनी में अंतर का करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार स्पष्ट बहुमत हासिल कर दिल्ली में सरकार बनाएगी और दिल्ली की राजनीति में एक नए दौर का आगाज होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

17 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

17 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

17 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

18 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

18 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

1 day ago