युवक ने फांसी लगाकर दी जान,मचा कोहराम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) पुलिस भर्ती की परीक्षा नकल के सहारे पास होने का सपना एक परीक्षार्थी का उस समय चकाना चूर हो गया जब उसके स्थान पर बैठ कर परीक्षा देने वाला बिहार का मुन्ना भाई गिरफ्तार होकर पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे को परीक्षा के लिए बैठाने वाले एक युवक ने अपने बुआ के घर पर फंदे से लटककर उस समय आत्महत्या कर लिया। जब उसको पता चला कि परीक्षा हाल मे उसके द्वारा बैठाये गये छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आत्म हत्या की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार (24) पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार था। उसका सेंटर रानी की सराय के राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल पर गया था। बीते शनिवार को शाम की पाली में परीक्षा थी। उसने अपने स्थान पर बिहार प्रांत के मधुबनी जिला के आंध्रामठ थाना अंतर्गत रौआही गांव निवासी राजेश कुमार यादव को परीक्षा देने के लिए बैठाया था। परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई राजेश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अनूप कुमार सिंह ने पकड़ लिया। राजेश को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया तो वहीं प्रशांत की तलाश में पुलिस जुट गई। प्रशांत सिधारी थाना क्षेत्र के हथिया गांव में अपने बुआ के घर पर रूका हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार को पुलिस प्रशांत के ढोलीपुर स्थित घर पर गई। जहां से उसके बड़े भाई को पूछताछ के लिए ले गई थी। इसके बाद सोमवार की रात में प्रशांत ने बुआ के घर पर ही एक टीनशेड के कमरे में चादर के सहारे फंदे से लटक गया। बुआ का लड़का उसे फंदे पर लटका देखा तो हैरान रह गया। उसकी सूचना पर घरवालों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी होने पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago