Thursday, February 19, 2026
Homeमहाराष्ट्रहिंदी दिवस का आयोजन संपन्न

हिंदी दिवस का आयोजन संपन्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। हिन्दी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित हिन्दी हाई स्कूल घाटकोपर (प) में शनिवार को हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया । समिति के अध्यक्ष डॉ . राजेन्द्र सिंह ने सभी शिक्षकों , शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को हिन्दी दिवस की शुभकामना दी। विद्यार्थियों ने हिन्दी की विभिन्न विधाओं में रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार सिंह किया। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह ने हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा को दैनिक व्यवहार में प्रयोग करने पर बल दिया। उप प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments