8 को आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 8 अप्रैल को गोरखपुर आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 10 अप्रैल को सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए निकल जाएंगे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 8 अप्रैल को सुबह 9:40 बजे दिल्ली से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे अपने बेतियाहाता स्थित आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे कुशीनगर जिले के कोठी परिसया गांव निवासी राम प्यारे के घर पहुंचेंगे। वहां वे अपने निजी वाहन चालक राजकुमार के पुत्र के निधन पर परिजनों को ढांढस बधाएंगे। वहां से अपराह्न 5 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। रात आठ बजे अंबेडकर चौक स्थित एडवोकेट अरविंद नाथ तिवारी के आवास पर जाएंगे। अगले दिन यानी 9 अप्रैल को वे अपने आवास पर ही पूरे दिन रहेंगे। दस अप्रैल को सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago