फतेहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के किशनपुर कस्बे में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौके पर जुट गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
