मतदाता सूची शुद्धता को लेकर देवरिया में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवरिया में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन, आईएएस (संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) ने की।
बैठक में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेक्षक ने कहा कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि नागरिकों के मतदान अधिकार को प्रभावित कर सकती है, इसलिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियमित रूप से विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाए जाते हैं।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल न होने, मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम बने रहने, नाम-पता-आयु व फोटो में त्रुटि तथा एक ही मतदाता का एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी समस्याएं उठाईं।
प्रेक्षक ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि फॉर्म-6 से नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाता है, फॉर्म-7 से अपात्र या मृतक मतदाताओं का नाम हटाया जाता है और फॉर्म-8 से विवरण में संशोधन या स्थानांतरण किया जाता है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों और सुझावों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रहे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा जताया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

3 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

4 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

4 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

5 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

5 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

10 hours ago